बैंक ऑफ बड़ौदा में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, देखें डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी लास्ट डेट नजदीक है।इच्छुक उम्मीदवार मौका जाने से पहले आवेदन कर सकते है। आईए जानते है डिटेल्स.....
jobs

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो गई है और लास्ट डेट नजदीक है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 1 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते है।ध्यान रहे निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

BANK OF BARODA Recruitment 2025

कुल पद: 2700

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 941 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 258
  • ओबीसी के लिए 811
  • एसटी के लिए 278
  • एससी के लिए 412
  • बाकी पद यूपीडब्ल्यूडी के लिए

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 नवंबर 2025 से की जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन एग्जामिनेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट। चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है, तभी वे प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 400 रुपये तय की गई है। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी

सैलरी : चयनित प्रशिक्षु अपनी 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान 15,000 स्टाइपेंड प्रति माह वजीफे के पात्र होंगे। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।

BOB Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” के लिंक पर क्लिक करें।
  • NATS पोर्टल पर जाएं। NAPS पोर्टल से भी आवेदन किया जा सकता है।
  •  ‘Candidate User Manual’ पर जाएं।
  • अब Get Started पर क्लिक करें और BOB Apprentice में आवेदन करने का लिंक मिलेगा।
  • पहले अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें फिर पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करें।
  • अपनी शैक्षिक योग्यता, पता, कैटिगिरी जैसी सभी जानकारी भर दें।
  • लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews