
BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो गई है ।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….
BANK OF BARODA Recruitment 2025
कुल पद: 58
पदों का विवरण
- मैनेजर के 21
- सीनियर मैनेजर के 15
- चीफ मैनेजर के 10
- फॉरेक्ट एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 6
- फायर सेफ्टी ऑफिसर के 6
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स – 30 से 40 साल
- मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स – 24 से 34 साल
- मैनेजिर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 26 से 36 साल
- सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 29 से 39 साल
योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार 2 से 8 सालों का अनुभव भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट,साइकोमेट्रिक टेस्ट,ग्रुप डिस्कशन,इंटरव्यू
परीक्षा पैटर्न: लिखित परीक्षा में 225 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें रीजनिंग से 25 मार्क्स 25 प्रश्न, इंग्लिश ग्रामर से 25 मार्क्स के 25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 मार्क्स के 25 सवाल और प्रोफेशनल नॉलेज से 150 मार्क्स के 75 सवाल पूछे जाएंगे।
सैलरी : चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स – 1,02,300 से 1,20,940 रुपए प्रति महीने ,मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स – 64,820 से 93,960 रुपए प्रति महीने , मैनेजिर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 64,820 से 93,960 रुपए प्रति महीने ,सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 85,920 से 1,05,280 रुपए प्रति महीने
आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा। जनरल, EWS, OBC – 850 रुपये + GST। SC, ST, PWD, ESM/DESM, महिलाएं – 175 रुपये + GST
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Current Openings टैब पर क्लिक करे।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

