
बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से क्रेडिट एनालिस्ट पदों पर भर्ती निकली है, जिसके तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुल 50 रिक्तियां भरी जा रही हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको आवेदन करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 50 पदों पर निकली भर्ती के लिए केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। चलिए जानते हैं, इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार कौन होंगे और कैसे आवेदन किया जा सकेगा।
पात्रता और योग्यता पर नजर डालें
सबसे पहले अगर हम पात्रता और योग्यता पर नजर डालें, तो बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। मगर अगर कोई उम्मीदवार फाइनेंस में विशेषज्ञता रखता है या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा या पेशेवर योग्यता जैसे CA, MBA, या CFA प्राप्त की है, तो उन्हें बैंक की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि बैंक की ओर से 50 पदों पर भर्ती की जा रही है, ऐसे में अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जो उम्मीदवार जिस पद को चुनेंगे, उन्हें उस पद के अनुरूप न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है और बैंक द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही जांच की जाएगी।
कितनी होना चाहिए आयु?
वहीं, आयु सीमा पर नजर डाली जाए तो अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु अलग-अलग रखी गई है। हालांकि आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर ही की जाएगी। अगर उम्मीदवार किसी विशेष पद के लिए आयु सीमा जानना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
वेतन की बात की जाए तो हर चयनित उम्मीदवार को ग्रेड और पद के मुताबिक वेतन दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार का चयन मैनेजर पद के लिए होता है, तो उसे लगभग ₹64,820 से ₹93,960 तक वेतन मिलेगा। जबकि सीनियर मैनेजर पद के लिए यह वेतन ₹85,920 से ₹1,05,280 रहेगा। वहीं, चीफ मैनेजर पद के लिए यह वेतन ₹1,01,300 से ₹1,20,940 मासिक रहेगा। इतना ही नहीं, चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे किया जा सकता है आवेदन?
अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सबसे पहले आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाना होगा। वहां “Career” सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” पर क्लिक करना होगा। उसके बाद संबंधित भर्ती लिंक को ओपन कर “Apply Online” चुनना होगा। फॉर्म में सही-सही जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बता दें कि EWS, सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित ₹850 का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹175 रखा गया है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

