Bank of Baroda Recruitment 2024 : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है कई पदों पर भर्तियां,8 मार्च से पहले करें अप्लाई, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल्स

Bank of Baroda Recruitment 2024 : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है कई पदों पर भर्तियां,8 मार्च से पहले करें अप्लाई, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल्स

Bank of Baroda Recruitment 2024 : बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने फायर ऑफिसर के लिए 2 पद और रिस्क मैनेजमेंट के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024 है। आवेदन केवल ऑनलाइन होगा।भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर चेक कर सकते हैं या नीचे डिटेल्स देख सकते है।

कुल पद– 22 पद

पदों का विवरण- फायर/सिक्योरिटी डिपार्टमेंट और रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ।

आयु सीमा- बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 फरवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। इसमें ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमैट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है।

आवेदन शुल्क – आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 708 रुपये फीस देनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला कैंडिडेट्स को 118 रुपये फीस देनी होगी।

वेतनमान-फायर ऑफिसर पद पर सैलरी 1.47 लाख रुपये महीना ।मैनेजर पद की सैलरी 1.60 लाख महीना ।सीनियर मैनेजर पद की सैलरी 1.98 लाख रुपये महीना । चीफ मैनेजर पद की सैलरी 2.30 लाख रुपये महीने तक है।

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews