BOI Vacancy 2025: 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 5 जनवरी तक करें आवेदन, 1.20 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 500 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते है आयु सीम योग्यता डिटेल्स...
sarkari naukari 2026

BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ने 514 क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट  bankofindia.bank.in पर जाकर 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।बैंक ऑफ इंडिया की यह नई भर्ती GBO स्ट्रीम के लिए है। इसमें उम्मीदवारों का चयन मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV के लिए किया जाएगा।

Bank Of India Recruitment 2025:

कुल पद: 514

पद का नाम: क्रेडिट ऑफिसर

पदों का विवरण

  • एसएमजीएस-IV स्तर पर 36 पद
  • एमएमजीएस-III स्तर पर 60 पद
  • एमएमजीएस-II स्तर पर 418 पद

आयु सीमा: क्रेडिट ऑफिसर एमएमजीएस-II के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष, एमएमजीएस-III के लिए न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष, तथा एसएमजीएस-IV के लिए न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम 60% अंक हों।क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-II) स्केल पोस्ट के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 3 साल का संबंधित पद पर अनुभव। क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-II) के लिए भी 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 5 साल का अनुभव । क्रेडिट ऑफिसर SMG-IV के लिए ग्रेजुएशन के साथ 8 साल का अनुभव।

चयन प्रक्रिया: स्क्रूटनी, लिखित (परीक्षा इंग्लिश, लैंग्वेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और प्रोफेशनल नॉलेज विषय से जुड़े प्रश्न), इंटरव्यू ।साक्षात्कार ऑनलाइन परीक्षा से चयनित उम्मीदवारों या सीधे आवेदनों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 175 रुपये सूचना शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) है। भुगतान के तरीके में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट, QR या UPI शामिल हैं।

सैलरी : चयनित उम्मीदवार को Rs. 64,820 से 120,940 के बीच मासिक वेतन मिलेगा।एमएमजीएस-II को 64,820-93,960, एमएमजीएस-III 85,920-1,05,280 और
एसएमजीएस-IV 1,02,300-1,20,940 के बीच वेतन मिलेगा।

https://bankofindia.bank.in/documents/20121/26765626/Webnotice_2025_26_01_Notice.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews