Bank Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

Lecturer Recruitment 2023

Bank Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर तक अप्लाइ कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैन/माली और ऑफिस अटेन्डर के पोस्ट पर कैंडीडेट्स की भर्ती होगी।

चयन प्रक्रिया और पात्रता

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज और कंप्यूटर क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑफिसर अटेंडर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ए/बीएसडब्ल्यू/बी.कॉम की डिग्री के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य होगा। ऑफिस असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। साथ ही लोकल भाषा का ज्ञान होना जरूरी होगा। वॉचमैन कम गार्डनर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 7वीं पास होना जरूरी होगा, साथ ही उन्हें खेती/गार्डनिंग/हॉर्टीकल्चर की जानकारी भी होगी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन पर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही भरकर जरूरी दस्तावेजों के सही पते पर भेजें। अधिक जानकारी के आधिकारिक सूचना जरूर देखें। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें। आप ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in को भी विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews