भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने निकाली 361 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, 14 फरवरी तक करें आवेदन

government job 2024

BDL Recruitment 2024: भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited) प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में बीडीएल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 361 है। आवेदम प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी है।

रिक्त पदों की संख्या

  • प्रोजेक्ट इंजीनियर/ऑफिसर- 136
  • प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट- 83
  • प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट-142

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.E/B.Tech/B.Sc इंजीनियरिंग/M.Tech/M.E की डिग्री होनी चाहिए। 28 वर्ष से अधिक आयु के कैडिडेट्स को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर होगा। 17 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन होने जा रहा है। वेतन, योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग/प्रोजेक्ट ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए 300 रुपये और प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट/प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट/प्रोजेक्ट ऑफिस असिस्टेंट/प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bdlindia.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews