BECIL ने निकाली 78 पदों पर भर्ती, 5 जनवरी तक भरें फॉर्म, जानें फीस और पात्रता 

बीईसीआईएल ने 70 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BECIL Recruitment 2025

भारत सरकार के मिनिरत्न कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती (BECIL Recruitment) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफ़लाइन मोड में फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बाद में किसी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पात्रता और योग्यता की सही जानकारी भी होनी चाहिए। ध्यान रखें की ईमेल आईडी और फोन नंबर सही हो। रिक्त पदों की संख्या कुल 78 है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 295 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस पेमेंट से छूट प्रदान की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लिफ़ाफ़े पर विज्ञापन संख्या और पद नाम लिखना होगा। फिर इसे सही पते ” ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307″ पर भेजना होगा।

फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न को लेकर उम्मीदवार 0120- 4177850 या 0120- 4177860 पर संपर्क कर सकते हैं। डिमांड ड्राफ्ट के जरिए शुल्क भुगतान करना होगा।

वैकेंसी की संख्या 

  • टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी)- 1
  • ऑफ्थैलमिक टेक्नीशियन- 3
  • पेशेंट केयर मैनेजर-5
  • पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर-1
  • असिस्टेंट डाइटिशियन- 2
  • मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन-3
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर-मेडिकल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट- 30
  • टेलर-1
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन-5
  • लैब अटेंडेंट- 1
  • डेंटल टेक्नीशियन-2
  • पीटीआई-महिला-1
  • रेडियोग्राफर-1
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर- 10
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ (पुरुष)- 10
  • फूड बेरर-2

ऐसे होगा चयन 

आवेदन में दर्ज किए गए पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा। ग्रेजुएशन/10वीं/12वीं/पीजी में जिन्हें अधिक अंक मिलेंगे, उन्हें पहले वरीयता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को इसकी जानकारी ईमेल या फोन कॉल के जरिए मिलेगी। इसके बाद इंटरव्यू या असेसमेंट या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

असिस्टेंट टेक्नीशियन ईएनटी और ऑफ्थैलमिक टेक्नीशियन पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। पेशेंट केयर मैनेजर के लिए लाइफ साइंसेज में बैचलर्स डिग्री के साथ-साथ  हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर मैनेजमेंट में पीजी की डिग्री होना अनिवार्य है। पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर पद पर ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। असिस्टेंट डाइटिशियन के लिए फूड एंड न्यूट्रिशन में एमएससी होना जरूरी है।  मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन (एमआरटी) पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। पीटीआई महिला के लिए फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन होना चाहिए। एमटीएस पद के लिए 10वीं पास फॉर्म भर पाएंगे।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक की गई है। हालांकि मैक्सिमम एज लिमिट पोस्ट पर निर्भर करती है। ऑफ्थैलमिक टेक्नीशियन और डेंटल टेक्नीशियन के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews