BEML ने निकाली 1346 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 8 सितंबर तक करें आवेदन

बीईएमएल ने 1300 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई होल्डर्स फॉर्म भर सकते हैं। 
beml recruitment 2026

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी बीईएमएल लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BEML Recruitment) निकाली है, जिसकी अवधि 1 साल है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.bemlindia.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1346 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और स्लॉट में विभाजित किया गया है। बैंगलोर कॉम्प्लेक्स में 400, मैसूर कॉम्प्लेक्स में 227, केजीएफ कॉम्प्लेक्स में 608 और पलक्कड़ कॉम्प्लेक्स में 111 वैकेंसी है। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों NAPS पोर्टल और डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों NATS पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 4 वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएट जनरल अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्षीय फुल टाइम ग्रेजुएशन (बीएससी/बीकॉम/बीबीए/ बीबीए (HR) योगिता होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है।

आईटीआई अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में एक या दो वर्षीय आईटीआई होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक योग्यता परीक्षाएं आवेदन की अंतिम तिथि से 3 साल के भीतर परीक्षा पास की है, वे आवेदन के पात्र है। आयु सीमा न्यूनतम 17 वर्ष है। नोटिफिकेशन में अधिकतम आयु सीमा को स्पष्ट नहीं किया गया है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कोई भी परीक्षा कोई भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में पात्र उम्मीदवारों के नाम मेरिट के क्रम में होंगे।

नियुक्ति के बाद ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को 9,600 या 10560 रुपये मंथली स्टाइपेन्ड मिलेगा, जो ट्रेड पर निर्भर करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews