BEL Recruitment 2023 : विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 15 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता

BEL government job alert

Bharat Electronics Limited Recruitment 2023 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहर मौका है।  बीईएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आखिरी तारीख 15 दिसंबर है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  आधिकारिक साइट bel-india.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आवेदन करने की आखिरी तारीख निकल जाने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।

BEL Recruitment 2023

कुल पद- 52 पद

पदों का विवरण

  • ट्रेनी इंजीनियर के 20 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर के 30 पद ।
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर के 01 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर मैटेरियल मैनेजमेंट के 01 पद पर भर्ती।

आयु सीमा – प्रोजेक्ट इंजीनियर/अधिकारी- I के पद पर आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ट्रेनी इंजीनियर – I पद पर आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को 30000 से 55 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ऐसे होगा चयन – उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा/साक्षात्कार और फाइनल सिलेक्शन पाने वाले कैंडिडेट्स के नाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इस तरह करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब उम्मीदवार लिंक पर मौजूद नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य भरें।
स्टेप 4: उसके बाद अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews