भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली है भर्ती, सैलरी 1.40 लाख तक, 27 जून से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 30 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
sarkari jobs

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड  में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बीपीसीएल कंपनी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 16 लाख सालाना तक सैलरी दी जाएगी। इंटरव्यू के जरिए फाइनल चयन होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 30 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

BPCL Recruitment 2025

पदों का विवरण:

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)
  • एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स)
  • एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस)
  • सेक्रेटरी (BPCL)

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष और जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी: जूनियर एग्जीक्यूटिव की सैलरी 30,000-1,20,000 रुपए प्रति महीने और सालाना 11.86 लाख रुपए ।
एसोसिएट एक्जीक्यूटिव को 40,000-1,40,000 रुपए प्रति महीने और सालाना 16.64 लाख ।

आवेदन शुल्क: अनरिजवर्ड केटेगरी, ओबीसी, नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 प्लस 180 रुपये जीएसटी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लोगों का आवेदन निशुल्क ।

चयन प्रकिया: अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग ।रिटन एग्जाम । केस-बेस्ड डिस्कशन, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): संबंधित विषय में बी.टेक, बीई या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री ।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ इंटर सीए या इंटर सीएमए ।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस): केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री ।ऑर्गेनिक, फिजिकल, इनऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री में विशेषज्ञता ।
  • सचिव (सेक्रेटरी): 10वीं और 12वीं। किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews