BSNL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

Karnataka bank job

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल हरियाणा (BSNL Recruitment 2022) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।बीएसएनएल ने 44 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://portal.mhrdnats.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

यह भी पढे.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 संभागों में बिजली गिरने की भी चेतावनी

आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 19 जुलाई 2022 आखिरी डेट है।  नोटिस के अनुसार यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए है। इस दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।नोटिस में कहा गया है कि जो उम्मीदवार किसी संस्थान में अपरेंटिसशिप कर रहे हैं या कर चुके हैं वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

BSNL Recruitment 2022

कुल पद : 44

आयु सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

योग्यता- अप्रेंटिस उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से डिप्लोमा और ग्रेजुएशन डिग्री हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अप्रेंटिस ट्रेनिंग कर चुके या कर रहे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं करें।

वेतनमान- उम्मीदवारों को 8000 रुपये प्रति माह मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. मेरिट उनके क्वॉलिफाइंग एग्जाम में मिले मार्क्स से बनेगी।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 22 जून 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 19 जुलाई 2022
  • सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख : 30 जुलाई 2022
  • सिलेक्शन लिस्ट की घोषणाः अगस्त में

नोटिफिकेशन- http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/BSNL_Haryana_Circle.pdf

ऐसे करें आवेदन- https://portal.mhrdnats.gov.in/boat/login/user_login.action

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews