बिहार में निकली है कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर भर्ती, 26 मई तक करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और सैलरी

इस भर्ती के लिए कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है। 
jobs

Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया की 5 मई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2025 shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के लिए पहले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को वर्गानुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Bihar CHO Recruitment 2025

कुल पद: 4500

पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी के लिए 979 पद।
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 245।
  • अनुसूचित जाति के लिए 1243।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 55।
  • अति पिछड़ा वर्ग के लिए 1170।
  • पिछड़ा वर्ग के लिए 640 ।
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 168 पद शामिल हैं।

आयु सीमा:अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता : उम्मीदवारों के पास बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क : आवेदन के साथ अनरिजर्व/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40 हजार की सैलरी दी जाएगी।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपये हर माह सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर “Bihar CHO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना नाम, फोन नंबर और मेल एड्रेस आदि डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब लॉगिन डिटेल कर लॉगिन करें और अपना फॉर्म भरें।
  • फिर अपना डाक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा कर दें।
  • अंत में पेज डाउनलोड करें और प्रिंट कर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews