BLCS Admit Card 2024 : जारी किया बिहार विधान परिषद स्टेनोग्राफर, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
admit card

BLCS Admit Card 2024 : बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने ऑफिस अटेंडेंट, DEO, स्टेनोग्राफर और सहायक शाखा अधिकारी की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार विधान परिषद सचिवालय ने ऑफिस अटेंडेंट, DEO, स्टेनोग्राफर और सहायक शाखा अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्धवैकेंसी सेक्शन पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews