बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 146 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक भरें फॉर्म, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BOB Recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो चुकी है। बीओबी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एप्लीकेशन फीस इत्यादि जानकारी दी गई है। उम्मीदवार 15 अप्रैल 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना देखने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 146 है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 101, टेरिटरी हेड के लिए 17, वेल्थ स्ट्रैटेजिक के लिए 18, ग्रुप हेड के लिए चार, प्राइवेट बैंकर रेडियंस प्राइवेट के लिए तीन, डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर, प्रोडक्ट हेड प्राइवेट बैंकिंग और पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट के लिए एक-एक पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।  2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के साथ-साथ रेगुलेटरी सर्टिफिकेशन वांछित है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एक से लेकर 12 साल तक का अनुभव होना चाहिए। एक्सपीरियंस की अवधि पोस्ट पर निर्भर करती है। डिप्टी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए अधिकतम 57 वर्ष है। अन्य पदों के आयु सीमा कम से कम 22 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस और इंटरव्यू के लिए योग्यता अंक बैंक द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी  कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों  के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। इसके अलावा टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्जेस का भुगतान भी करना पड़ेगा।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews