BOI Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 143 पदों पर निकली है भर्ती, आज लास्ट डेट, सैलरी 60 हजार पार, जानें डिटेल्स

JOB recruitment

BANK OF INDIA : बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। बैंक ने विभिन्न विभागों में अधिकारियों के 143 पदों की भर्ती (Bank of India Recruitment 2024) के लिए आवेदन आमंत्रित है। आज 10 अप्रैल 2024 को आवेदन की प्रक्रिया आखिरी है, ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofindia.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

Bank OF India Recruitment 2024

कुल पद-143

आयु सीमा – अधिकतम आयु 45 वर्ष।

योग्यता- क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को CA/CMA/CS या MBA/समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पास होना चाहिए। आईटी विभाग के लिए सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक डिग्री या एमसीए या कंप्यूटर साइंस/आईटी में मास्टर्स डिग्री होना चाहिए।

आवेदन शुल्क- 850 रुपए तय किया गया है। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपए है।जो उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लेंगे, उन्हें इसमें त्रुटि सुधार या संशोधन भी आज ही करना होगा।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवार को 69000 से 89000 तक सैलरी मिलेगी।

  • मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल – 2 (MMGS-II) : 69810
  • मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल – 3 (MMGS-III) : 78230
  • सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल – 4 (SMGS-IV) : – 89890

चयन प्रक्रिया- ऑनलाइन एग्जाम

परीक्षा पैटर्न–

  • एग्जाम के विषयों में अंग्रेजी भाषा, प्रासंगिक व्यवसायिक ज्ञान, सामान्य जागरूकता शामिल है।
    अंग्रेजी को छोड़कर अन्य सभी पेपर अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 40% और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 35% हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews