Bombay High Court Vacancy: 2381 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 5 जनवरी तक करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
High Court Recruitment 2025

Bombay High Court Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर समेत 2300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकली है।ये भर्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट की मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच में होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बॉम्बे हाईकोर्ट की वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकता है।

Bombay High Court Recruitment 2025 :

कुल पद: 2381

पदों का विवरण

  • क्लर्क 1382
  • पदों का विवरण
  • चपरासी 887
  • ड्राइवर 37
  • स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड 56
  • स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड 19

योग्यता: अलग-अलग पद के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है।

  • क्लर्क के लिए ग्रेजुएट और टाइपिंग ।चपरासी के लिए मराठी पढ़ना- लिखना का ज्ञान जरूरी।
  • ड्राइवर पोस्ट के लिए 10वीं पास ,एलएमवी लाइसेंस और गाड़ी चलाने का तीन साल का अनुभव ।
  • स्टेनोग्राफर लोअर के लिए ग्रेजुएशन व शॉर्टहैंड 80wpm के साथ 40wpm की स्पीड से टाइपिंग ।
  • स्टोनोग्राफर लोअर के लिए ग्रेजुएशन 100wpm की स्पीड से शॉर्टहैंड और 40wpm की स्पीड से टाइपिंग मांगी गई है।

आयुसीमा: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 05.01.2026 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन फीस: जनरल/ओबीसी/इडब्लूएस-1000 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्लूडी-1000 रुपये।फीस का पेमेंट ऑनलाइन ही करना होगा।

सैलरी: क्लर्क को 29,200 से 92,300/- रुपये प्रति माह तक, स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) को 49100-155800/- रुपये प्रति माह तक और स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड को 56100-177500/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। अन्य पदों पर भी नियमानुसार सैलरी मिलेगी।

Bombay High Court Vacancy: कैसे करें आवेदन

  • बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको सभी भर्तियों के नोटिफिकेशन और उनके सामने Apply Online का लिंक नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करें और फॉर्म भरना शुरू करें।अपना नाम, पता, कैटेगिरी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के मार्क्स सभी की जानकारी भर दें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews