BPSC Recruitment 2024: बिहार में 1339 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु सीमा और पात्रता

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2024: बिहार में 1339 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु सीमा और पात्रता

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने विभिन्न राज्य मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में विभिन्न सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2024 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1339 सहायक प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है- www.bpsc.bih.nic.in

आयु सीमा और पात्रता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिर 45 साल की होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं लागू क्षेत्र में 3 साल के कार्य अनुभव वाले उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क का भुगतान करना होगा। जहां पर यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 225 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा फिर उनका मेडिकल एग्जाम होगा। चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 15,600-39,100 ग्रेड पे 6600 रुपए, पे लेवल-11 दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरुरी है। जिसमें 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, उम्मीदवार का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार कार्ड शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां पर ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगे गये जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • इसे बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस भरें।
  • फिर फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews