BSNL JTO Vacancy: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, एज लिमिट 30 साल तक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

भारत संचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 40,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment

भारत संचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO- Telecom) के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2026 शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए विंडो 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।

BSNL JTO Recruitment Details 2026

पदों का विवरण

  • 12 पद एससी
  • 6 ओबीसी (NCL)
  • 10 ईडब्ल्यूएस
  • 61 पद यूआर/ओबीसी (CL) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।
  • पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बी.टेक (BE/B.Tech) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एम.एससी (M.Sc.) करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

​आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को नियमानुसार सरकारी छूट दी जाएगी।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा अगस्त 2026 में होना संभावित है।

​वेतनमान: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पद पर 16,400 रुपये से 40,500 रुपये (IDA वेतनमान E-1) का शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा।

आवेदन शुल्क: यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

BSNL JTO Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews