BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, आवदेन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई, जानें आयु सीमा और पात्रता

BSPHCL Recruitment 2024: बीएसपीएचसीएल ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, आवदेन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई, जानें आयु सीमा और पात्रता

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवदेन करने की प्रक्रिया कल से शुरु है। वहीं आवदेन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2024 है। ऐसे उम्मीदवार जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते है वो बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।

15 जुलाई है आखिरी तारीख

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं इसके लिए उन्हें बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवदेन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2024 है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरु हो रहे हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2610 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। जहां पर अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 40 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 40 पद, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क के 80 पद, स्टोर अस्सिटेंट और जूनियर अकाउंट क्लर्क के 300 पद और टेक्नीशियन ग्रेड III के 2000 पद पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर बीए, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। टेक्निशियन ग्रेड 3 पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हो वे आवेदन कर सकते हैं। जूनियर अकाउंट क्लर्क पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्टोर असिस्टेंट पद के लिए और कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क पद के लिए किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कितना है आवेदन शुल्क?

इन भर्ती के लिए आवदेन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के तौर पर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी, पीएच कैटिगरी और महिला उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के तौर पर 375 रुपये का भुगतान करना होगा। सेलेक्शन की बात करें तो उम्मीदवारों को कई राउंड की परीक्षा से होकर गुजरना होगा जिसमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है।

इतनी मिलेगी सैलरी?

बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा निकाले गए पदों पर चयनित होने पर सैलरी पद के मुताबिक अलग-अलग मिलेगी। अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद की सैलरी 36800 रुपये महीने से लेकर 58600 रुपये महीना तक है। जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद की सैलरी 25900 रुपये से लेकर 48900 रुपये तक है। बाकी सभी पदों की सैलरी 9200 रुपये से लेकर 15500 रुपये महीना तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews