Railway RPF Recruitment 2024: रेलवे में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 15 मार्च कर सकेंगे आवेदन

job

Railway RPF Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। रेलवे में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुकु उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2024 से शुरू होगी। जबकि आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 4,660

पदों का विवरण

रेलवे में कुल 4,660 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), सब इंस्पेक्टर के 452 पद और कांस्टेबल के 4208 पद शामिल हैं।

शौक्षणिक योग्यता

सब इंसपेक्टर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जबकि कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मदीवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एक बार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

कांस्टेबल

  • न्यूनतम आयु- 18 साल
  • अधिकतम आय- 28 साल

सब इंस्पेक्टर

  • न्यूनतम आयु- 20 साल
  • अधिकतम आयु- 28 साल

आवदेन शुल्क

सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी के महिलाओं के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि गलतियों को सुधारने के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित है। वहीं इन पदों पर आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews