RPSC Recruitment: लाइब्रेरियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

job

RPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से लाइब्रेरिन ग्रेड-II के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

RPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 20 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 300

शैक्षणिक योग्यता

RPSC की तरफ से शुरू होने वाली लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं इन राज्य के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ जान सकते हैं।

आवेदन शुल्क

RPSC की तरफ से शुरू होने वाली लाइब्रेरियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेद शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि पिछड़ा, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवदेन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं आवेदन करते वक्त हुई गलतियों को सुधारने के लिए 500 रुपए करेक्शन चार्ज निर्धारित किया गया है। आपको बता दें इन पदों पर आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews