
पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.canarabank.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 3500 है। कर्नाटक में वैकेंसी की संख्या सबसे अधिक है, 591 पदों पर भर्ती होने वाली है। वहीं तमिलनाडु में 394, ओडिशा में 105, महाराष्ट्र में 201, केरल में 243, हरियाणा में 111, बिहार में 119, आंध्र प्रदेश में 242, मध्य प्रदेश में 111, उत्तर प्रदेश में 410 और पश्चिम बंगाल में 150 पदों पर भर्ती होने वाली है। जनरल के लिए 1534, एससी के लिए 557, एसटी के लिए 227, ओबीसी के लिए 845 और ईडब्ल्यूएस के लिए 337 पद रिजर्व किए गए हैं।
इतनी है फीस (Canara Bank Recruitment 2025)
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवारों का एनएटीएस पोर्टल http://www.nats.education.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।
चयन प्रक्रिया और वेतन
सेलेक्शन प्रोसेस:- उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। 12वीं या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जनरल के लिए न्यूनतम योग्यता 60% और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी के लिए 55% है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
वेतन:- नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेग। जिसमें से केनरा बैंक का शेयर 10,500 रुपये और सरकार का 4500 रुपये होगा।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

