सरकारी नौकरी 2025: केनरा बैंक ने निकाली 60 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी तक करें Apply, नहीं लगेगी फीस, जानें डिटेल 

सरकारी बैंक ने एसओ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Canara Bank Recruitment

Canara Bank Recruitment 2025: पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, अप्लाई करने से पहले इसे पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। एप्लीकेशन फीस शून्य है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 60 है। जिसमें से जनरल के लिए 51, एससी के लिए तीन और ओबीसी के लिए 6 पद रिजर्व किए गए हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक के विभिन्न शाखाओं में एप्लीकेशन डेवलपर, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, क्लाउड सिक्योरिटी एनालिस्ट, डेटा एनालिस्ट, डेटा इंजीनियर, डेटा माइनिंग एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, सिस्टम, एडमिनिस्ट्रेटर समेत विभिन्न पदों पर की जाएगी।

पात्रता और चयन प्रक्रिया (Canara Bank SO Vacancy)

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। कुल अंकों 100 और प्रश्नों की संख्या 100 होगी। संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल नॉलेज और लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर  0.25 अंक की कटौती की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है

 ऐसे भरें फॉर्म (Bank Jobs) 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://canarabank.com/ पर जाएं। Career सेक्शन में जाकर जाकर रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एसओ भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को सही से भरें। सही साइज और फॉर्मेट में दस्तावेज, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें। फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews