CBI Recruitment 2024 : 250 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 3 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों की आयु 23 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आय़ु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है।
recruitment

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 253 पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर और IT मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर और अन्य स्ट्रीम में मिडिल में मैनेजर समेत स्पेशलिस्ट ऑफिसर को नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://centralbankofindia.co.in/ पर जाकर 3 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CBI Reecruitment 2024

कुल पद : 253

पदों का विवरण :

  • 10 पद सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर
  • 56 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर
  • 162 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II में मैनेजर
  • 25 वैकेंसी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर

आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 23 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आय़ु सीमा में छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

  • मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) 34 वर्ष से 40 वर्ष
  • वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) 30 वर्ष से 38 वर्ष
  • प्रबंधक (स्केल II) 27 वर्ष से 33 वर्ष
  • सहायक प्रबंधक (स्केल I) 23 वर्ष से 27 वर्ष

योग्यता : अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है।

वेतनमान :अलग अलग पदों के लिए अलग अलग वेतन तय किया गया है।

  • मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) रु.102300-2980/4-114220-3360/2-120940
  • वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) रु.85920-2680/5-99320-2980/2- 105280
  • प्रबंधक (स्केल II) रु.64820-2340/1-67160-2680/10- 93960
  • सहायक प्रबंधक (स्केल I) रु.48480-2000/7-62480-2340/2- 67160-2680/7-85920

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार- रु. 175/-+जीएसटी, अन्य सभी उम्मीदवार- रु. 850/-+जीएसटी

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म टेस्ट/परिदृश्य-आधारित टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने से उम्मीदवार को टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया नहीं जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को मुंबई/ नवी मुंबई/ हैदराबाद में तैनात किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि- 18 नवंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करें- 18 नवंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 3 दिसंबर 2024
  • ऑनलाइन परीक्षा तिथि- 14 दिसंबर 2024
  • संभावित साक्षात्कार तिथि- जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह

https://www.centralbankofindia.co.in/sites/default/files/CENT%20NEO%20RECRUITMENT%20NOTIFICATION04112024_V2_%20AS%20ON%2016.11.2024%20(1).pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews