CBI Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 480 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

sarkari jobs

Central Bank of India /CBI Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी सह उप-कर्मचारी और/या उप-कर्मचारी समेत 480 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।  आवेदन की लास्ट डेट 9 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार मौका जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CBI Recruitment 2024

कुल पद– 484

पदों का विवरण

  • गुजरात: 76 पद
  • मध्य प्रदेश: 24 पद
  • छत्तीसगढ़: 14 पद
  • दिल्ली: 21 पद
  • राजस्थान: 55 पद
  • ओडिशा: 2 पद
  • उत्तर प्रदेश: 78 पद
  • महाराष्ट्र: 118 पद
  • बिहार: 76 पद
  • झारखंड: 20 पद

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों में छूट संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/एसएससी उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा में पास होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क –

  • उम्मीदवारों की कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क अलग-अलग है।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 175 (जीएसटी सहित) रुपये का भुगतान करना होगा ।
  • अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 (जीएसटी सहित) रुपये देना होगा।

चयन प्रक्रिया-

  • चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा (आईबीपीएस द्वारा आयोजित) और स्थानीय भाषा परीक्षण (बैंक द्वारा) के माध्यम से होगा।
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण/परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसका अभ्यर्थी द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, सही अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
  • इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी/फरवरी 2024 में निर्धारित है।

परीक्षा पैटर्न-

  • समय अवधि: 90 मिनट
  • परीक्षा का तरीका: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
  • निगेटिव मार्किंग: नहीं

https://centralbankofindia.co.in/sites/default/files/NOTIFICATION_RECRUITMENT_OF_SAFAI_KARMACHARI_CUM%20SUB_STAFF%20AND_OR%20SUB_STAFF%202024_25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews