CBI Recruitment 2024: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, इंटरव्यू से सिलेक्शन, 10 जून से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। चयन समिति के अंतिम निर्णय के आधार पर ही अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।
CBI Recruitment 2024: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती,  इंटरव्यू से सिलेक्शन, 10 जून से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

Central Bank Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जॉब पाने का आखिरी मौका है। सीबीआई ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और वॉचमैन/माली के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन फॉर्म कम्पलीट कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 मई 2024 है।वही सेंट्रल बैंक ऑफ जबलपुर ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 10 जून है।

Central Bank Recruitment 2024

कुल पद : 10

आयु सीमा : उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता :

  • फैकल्टी के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएसडब्ल्यू के साथ पीजी/ ग्रामीण विकास में एमए/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में एमए/ बीएससी/बीए के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी जरूरी है।
  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए बीए/बी.कॉम/ बीएसडब्ल्यू की डिग्री के साथ कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना भी आवश्यक है।
  • अटेंडर की पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास ।
  • माली/चौकीदार के लिए 7वीं पास ।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। चयन समिति के अंतिम निर्णय के आधार पर ही अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।

वेतनमान : फैकल्टी के लिए 20000 रुपये प्रति माह, ऑफिस असिस्टेंट के लिए 12000 रुपये प्रति माह, अटेंडर के लिए 8000 रुपये प्रति माह और चौकीदार/माली के लिए 6000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद Central Bank Bharti 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  •  मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें।मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें।

https://www.centralbankofindia.co.in/en

MP Central Bank Recruitment 2024

कुल पद : 05 पद
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु – 21 वर्ष और अधिकतम आयु – 45 वर्ष तय की गई है।

योग्यता : कंप्यूटर नॉलेज के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमएससी, बीई, बीसीए या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के पास ग्रामीण बैंक में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार के माध्यम से होगा। अंतिम फैसला चयन समिति करेगा।
वेतनमान : श्रेणी A के लिए चयनित उम्मीदवारों को रु. 15,000/- का मासिक सैलरी दी जाएगी और श्रेणी बी में चयनित लोगों को मासिक वेतन रु. 12,000/- दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर इस पते पर भेजें :
  • क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्वारीघाट रोड़, पोलीपाथर
  • साउथ एवेन्यू मॉल के सामने, जबलपुर, पिन-482008 (म.प्र.)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews