CBI Recruitment: सीबीआई में निकली एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर भर्ती, जानें आयु, सैलरी और नियम

CBI Recruitment: सीबीआई में निकली एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर भर्ती, जानें आयु, सैलरी और नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (Central Bureau Of Investigation) में भर्ती के नए नोटिफिकेशन (CBI Recruitment Notification) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली में होगी। यदि आपको भी सीबीआई का हिस्सा बनना है और यहां नौकरी की तलाश है तो यह आपके लिए यह सुनहरा मौका है। कुल 1 पद रिक्त हैं। जिसके उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना अनिवार्य होगा। साथ ही 7 साल का अनुभव भी जरूरी होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों तक चयन पर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार सही पते पर अपना आवेदन पत्र भेजकर आवेदन कर सकते हैं।

  • पता- उप.निदेशक (कार्मिक), केंद्रीय जांच ब्यूरो, 5बी, 7वीं मंजिल, सीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003 (DY. Director (Personnel), Central Bureau of Investigation, 5B, 7th Floor, CO Complex, Lodhi Road, New Delhi 110003)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews