सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, 40 हजार तक सैलरी, एग्जाम से चयन, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और प्रेजेंटेशन शामिल होगी। पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इस संबंध में सोसायटी या ट्रस्ट का निर्णय अंतिम होगा।
bank jobs 2024

Central Bank of India Recruitment 2024 : सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फैकल्टी और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उपरोक्त पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार को एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और प्रदर्शन/प्रस्तुति शामिल होगी। पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इस संबंध में सोसायटी/ट्रस्ट का निर्णय अंतिम होगा।

Central Bank of India job vacancy Details 

किन पदों पर होगी भर्ती: इस भर्ती अभियान के जरिए फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट और चौकीदार सह माली के पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा : आवेदकों की उम्र 22 – 40 साल के बीच होनी चाहिए।

क्वालिफिकेशन :

  • फैकल्टी : ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • ऑफिस असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री।कंप्यूटर नॉलेज जरूरी। बेसिक अकाउंटिंग का नॉलेज होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
  • चौकीदार कम माली : 7वीं कक्षा पास।

कितनी मिलेगी सैलरी

  • फैकल्टी : 30 हजार – 40 हजार रुपए प्रतिमाह। परफॉर्मेंस के आधार पर कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है और इस आधार पर उन्हें हर साल 2 हजार रुपए का परफॉर्मेंस प्रोत्साहन दिया जाएगा। हर महीने 300 रुपए का मोबाइल भत्ता भी मिलेगा।
  • ऑफिस असिस्टेंट : 20 हजार – 27,500 रुपए प्रतिमाह। परफॉर्मेंस के आधार पर 1500 रुपए का परफॉर्मेंस प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
  • चौकीदार कम माली :12 हजार – 16 हजार रुपए प्रतिमाह। परफॉर्मेंस के आधार पर हर साल 1 हजार रुपए का परफॉर्मेंस प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: नहीं

चयन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और प्रदर्शन/प्रस्तुति शामिल होगी। पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इस संबंध में सोसायटी/ट्रस्ट का निर्णय अंतिम होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • प्रेजेंटेशन
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews