CGSSB Exam Calendar 2027: जनवरी से दिसंबर के बीच होंगी 25 भर्ती-पात्रता और प्रवेश परीक्षाएं, जानें SET और TET कब होगी?

CGSSB Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर में कुल 25 परीक्षाओं की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं, जिनमें कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं, प्रवेश परीक्षाएं और पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक, 2027 में जनवरी से दिसंबर के बीच 25 भर्ती, पात्रता और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, इंजीनियरिंग और नर्सिंग डिग्री धारक भाग ले सकेंगे।

ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 की परीक्षा 10 जनवरी और 14 मार्च 2027 को सीजी ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। 2 मई से 13 जून तक इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग और कृषि सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं होगी। इसके अलावा 26 सितंबर को टीईटी और 3 अक्टूबर को सेट आयोजित किया जाएगा।

खास बात ये है कि मंडल ने समान योग्यता वाले पदों को अलग-अलग ग्रुप में वर्गीकृत कर कैलेंडर को तैयार किया है। 2027 में भर्ती परीक्षाओं के साथ प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं भी इसी कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

जनवरी से जून तक होने वाली परीक्षाएं

  • 10 जनवरी 2027: समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 14 मार्च 2027: समूह-1 की परीक्षा
  • 4 अप्रैल 2027: समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 18 अप्रैल 2027: समूह-3 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 2 मई 2027: PPT और Pre B.Ed
  • 9 मई 2027: PET और Pre M.Sc Nursing
  • 23 मई 2027: PPHT और Pre Post Basic Nursing
  • 30 मई 2027: Pre D.El.Ed
  • 6 जून 2027: Pre MCA और Pre B.Sc Nursing
  • 13 जून 2027: PAT / PVPT

जुलाई से दिसंबर तक होने वाली परीक्षाएं

  • 11 जुलाई 2027: समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 25 जुलाई 2027: समूह-5 की परीक्षा
  • 29 अगस्त2027: समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 19 सितंबर 2027: आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 26 सितंबर 2027: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)
  • 3 अक्टूबर 2027: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सहायक प्राध्यापक हेतु) SET
  • 17 अक्टूबर 2027: समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 21 नवंबर 2027: समूह-7 की परीक्षा
  • 28 नवंबर 2027: आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 12 दिसंबर 2027: समूह-4 की परीक्षा
  • 19 दिसंबर 2027: आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक प्रवेश परीक्षाएं 2027:

  • पीपीटी (PPT – Pre-Polytechnic Test): 2 मई 2027 । इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा प्रवेश के लिए
  • पीईटी (PET – Pre-Engineering Test): 09 मई 2027 । राज्य के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक./बी.ई. में प्रवेश के लिए।
  • पीपीएचटी (PPHT – Pre-Pharmacy Test): 23 मई 2027 । डी.फार्मा और बी.फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ।
  • प्रीबी एड (Pre B.Ed.) और प्रीडीएलएड (Pre D.El.Ed.): 2 मई 2027, शिक्षक प्रशिक्षण कोर्सों में प्रवेश के लिए, 30 मई 2027 को बीएडऔर डीएलएड परीक्षा।
  • नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं: प्री एमएससी. नर्सिंग (09 मई 2027), प्री पोस्ट बेसिक नर्सिंग (23 मई 2027) और प्री बीएससी नर्सिंग (06 जून 2027) ।

CGSSB Exam Calendar 2027

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews