CG Police Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, कैसे करें चेक और डाउनलोड? यहां देखें पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्याथी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police

CG Police Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 (Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी कर दिया है। जो अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे वे बेवसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक और अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। ये परिणाम लिखित परीक्षा, PET, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल परीक्षा के बाद ही जारी किया गया है।

बता दें कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया किए गए थे। इसके बाद पास हुए अभ्यर्थियों से 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट एवं फिजिकल टेस्ट लिया गया। जिसके बाद अब ट्रेड टेस्ट एवं PET का परिणाम जारी किया गया।

बता दें कि PET में उन उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके बाद 18 सितंबर को मॉडल आंसर सीट की जारी की गई थी जिस पर 23 सितंबर तक आ​पत्ति भरने मौका दिया गया गया था।

CG Police Constable Result 2025 चेक करने की प्रोसेस

  • ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट या कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2025 सेक्शन में जाएं।
  • ट्रेड टेस्ट या PET रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आप डाउनलोड करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
  • स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण की जानकारी उनके मेल और आधिकारिक वेबसाइट पर विभाग द्वारा भेजी जाएगी। जिसमें आगे की प्रक्रिया और संबंधित तारीखों का विवरण होगा। इसलिए सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर वेवसाइट और अपना मेल चेक करते रहना।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews