Chhattisgarh Weather : चक्रवात का प्रभाव, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, 3 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

cg weather

Chhattisgarh weather Update Today :  छत्तीसगढ़ में मौसम के लुका छुपी का दौर जारी है। मानसूनी तंत्र व चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को भी कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, रायगढ़ और जशपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा के चलते आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक, आज रायगढ़, जांजगीर और बलौदाबाजार जिले में भारी बारिश की संभावना है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा, मरवाही तथा जांजगीर जिले में भी कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 24 घंटे सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, बस्तर दंतेवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

5-6 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

छग मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिन यानि पांच-छह अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा । इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा तो कुछ स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। छह अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा और  10 अक्टूबर से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू होगी। 12-15 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून के पूरी तरह से विदा होने का अनुमा है। साथ ही सरगुजा संभाग में 4-5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी फिर 6-7 से पारा बढ़ेगा। अक्टूबर अंत से प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम भारत और उससे लगे पश्चिम-मध्य भारत के कुछ और स्थानों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। फिलहाल एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और उससे लगे पश्चिम बंगाल तट के पास पहुंच रहा है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1055.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1055.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से  29 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1679.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 479.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 773.8 मिमी, बलरामपुर में 968.7 मिमी, जशपुर में 900.8 मिमी, कोरिया में 919.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 902.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 1189.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1203.7 मिमी, गरियाबंद में 930.8 मिमी, महासमुंद में 1035.7 मिमी, धमतरी में 966.6 मिमी, बिलासपुर में 1258.1 मिमी, मुंगेली में 1360.1 मिमी, रायगढ़ में 1231.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 978.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1198.9 मिमी, सक्ती में 1050.1 मिमी, कोरबा में 1045.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.3 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 925.6 मिमी, राजनांदगांव में 1152.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1267.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1085.4 मिमी, बालोद में 1012.5 मिमी, बेमेतरा में 934.7 मिमी, बस्तर में 1039.1 मिमी, कोण्डागांव में 1051.5 मिमी, कांकेर में 989.0 मिमी, नारायणपुर में 938.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1053.3 मिमी और सुकमा में 1401.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews