कोल इंडिया लिमिटेड ने निकाली 640 पदों पर भर्ती, 1.80 लाख रुपये तक वेतन, 29 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। 29 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आइए जानें कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है?
cil recruitment

CIL Recruitment 2024: भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। मीनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिस्टम आउए ई एंड टी क्षेत्र में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए  योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। रिक्त पदों की संख्या 640 हैं।  जिसमें से मीनिंग क्षेत्र के लिए 263, सिविल के लिए 91, इलेक्ट्रिकल के लिए 102, मैकेनिकल के लिए 104, सिस्टम के लिए 41 और ई एंड टी के लिए 39 पद रिक्त खाली हैं।

आवेदन प्रक्रिया  29 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑनलाइन 28 नवंबर शाम 6:00 बजे तक फॉर्म भर पाएंगे। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूदी उम्मीदवारों को शुल्क पर छूट दी गई है। आवेदन पोर्टल खुलते ही इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन? (Coal India Vacancy 2024)

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ B.E/बीटेक/बीएससी/ इंजीनियरिंग/एमसीए एमसीए डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। GATE-2024 में वैध स्कोर प्राप्त होना चाहिए। 30 सितंबर 2024 तक आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी को 3 वर्ष और एसटी/ एससी को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी। जनरल पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष, ओबीसी पीडबल्यूडी को 13 वर्ष और एसटी/एससी पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Coal India MT Bharti 2024)

गेट-2024 स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। एक वर्ष के परिवीक्षा अवधि में ई-2 ग्रेड के तहत  50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। रेगुलर एम्पलॉय की अवधी शुरू होने पर इस ई-3 ग्रेड के तहत 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक वेतन हर महीने दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews