CISF Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 787 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यद आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (Central Industrial Security Force) आपके लिए सुनहरा मौका लाने जा रहा है। बहुत जल्द सीआईएसएफ भर्ती के नोटिफिकेशन (CISF Recruitment Notification) जारी करने कर सकता है। कॉन्स्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।। कुल वैकेंसी की संख्या 787 बताई जा रही है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें…Teacher Recruitment: 16000 पदों पर निकली है भर्ती, 16 नवंबर से पहलें करें Apply, जानें आयु-पात्रता और सैलरी

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य होगा ‌ आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित के उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है। आवेदन करने के लिए पुरुषों की हाइट 170 सेंटीमीटर और चेस्ट 80 से 85 सेंटीमीटर होना अनिवार्य होगा ‌ महिलाओं महिलाओं 157 सेंटीमीटर होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें…किसानों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, आय में होगी वृद्धि, नवीन योजनाएं होंगी शुरू, मिलेगा लाभ

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 3 तीन के तहत 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://cisfrectt.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे। बहुत जल्द सीआईएसफ ऑफिशल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर सकता है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तिथि और परीक्षा की तिथि का ऐलान कि बहुत जल्द होने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews