यहाँ रद्द हुई CISR UGC NET परीक्षा, नई तारीख घोषित, फ्रेश एडमिट कार्ड भी जारी, जानें अब कब होगा पेपर?

एनटीए ने एक परीक्षा केंद्र पट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी है। यह कदम तकनीकी गड़बड़ी के कारण उठाया गया है। नया शेड्यूल और प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें?
CSIR UGC NET 2024

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन ( CISR UGC NET 2024) परीक्षा की शुरुआत 28 फरवरी से ही हो चुकी है। इसका आयोजन 3 मार्च 2025 तक होने वाला है। अब एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 फरवरी को असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी है। ध्यान रखें कि केवल शिफ्ट-1 परीक्षा कैंसल हुई है। इसमें पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान शामिल हैं।

उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तारीख भी घोषित हो चुकी है। एनटीए ने नया शेड्यूल जारी किया है। जिसके मुताबिक का परीक्षा 2 मार्च 2025 को पहली शिफ्ट में आयोजित होगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। एजेंसी ने तकनीकी गड़बड़ियों को देखते हुए परीक्षा रद्द की थी।

नए एडमिट कार्ड जारी

परीक्षा की संशोधित तारीख के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में भी बदलाव किया गया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करने की सलाह दी है। ताकि वे सही परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। उम्मीदवार अपने साथ प्रवेश पत्र काकी हार्ड कॉपी जरूर रखें। डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी। इसके बिना प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी गई है

ऐसे डाउनलोड करें नए प्रवेश पत्र

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 डाउनलोड एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • फ़ोटो, सिग्नेचर और बारकोड को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews