सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, करेंसी नोट प्रेस में निकली 117 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

bank jobs 2024

CNP Recruitment: करेंसी नोट प्रेस ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से आरंभ है। उम्मीदवार 18 नवंबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जूनियर टेक्नीशियन, सेक्रिटेरीयट असिस्टेंट, आर्टिस्ट और सुपरवाइजर लैंग्वेज के पद पर भर्ती होनी है। रिक्त पदों की संख्या 117 है। जिसमें से केवल जूनियर टेक्नीशियन के लिए 112 पद रिक्त हैं।

पात्रता, योग्यता और चयन प्रक्रिया

18 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों भर्ती सीएनपी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें आए अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं।
  • “Career Tabs” पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवॉर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को सही -सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews