कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 45 वर्ष, 7 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Cochin Shipyard Vacancy: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 260 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
sarkari naukari 2026

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने फैब्रिकेशन असिस्टेंट और आउटफिट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरु हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएंगी।

Cochin Shipyard Recruitment Details

कुल पद: 260

पदों का विवरण

  • शीट मेटल वर्कर 64
  • वेल्डर 49
  • फिटर 39
  • इलेक्ट्रीशियन 21
  • मैकेनिक डीजल 16
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल 16
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 13
  • पेंटर 11
  • मशीनिस्ट 10
  • क्रेन ऑपरेटर 6
  • प्लम्बर 5
  • शिपराइट वुड 4
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 6

योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में SSLC और ITI – NTC (राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र) उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण होना चाहिए।

आयु-सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए (जन्म तिथि 08-02-1981 या उसके बाद)। आयु में छूट के तहत OBC (Non-Creamy Layer) के लिए 3 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, और दिव्यांग या पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नही रखा गया है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जाएगा (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए)।

चयन प्रक्रिया: प्रमाणपत्र सत्यापन, प्रैक्टिकल परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 23,300 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के ‘Career’ पेज पर जाकर ‘CSL, Kochi’ विकल्प चुनें
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और एक बार पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, SSLC, ITI सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद, आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Cochin Shipyard Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews