28 फरवरी से शुरू होगी CSIR UGC NET परीक्षा, एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

सीएसआईआर यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड एनटीए जल्द जारी करेगा। अगले सप्ताह कभी भी प्रवेश पत्र उपलब्ध हो सकते हैं। 28 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। आइए जानें कैसे शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें?
CSIR UGC NET 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (CSIR UGC NET 2024) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

एग्जाम सिटी स्लिप “एडमिट कार्ड” नहीं हैं। इसमें उन शहरों के नाम दिए गए हैं। जहां परीक्षा आयोजित होने वाली है। ताकि उम्मीदवार पहले से परीक्षा केंद्र पहुँचने की योजना बना सकें। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हॉल टिकट अगले सप्ताह उपलब्ध होंगे। अपडेट्स  के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब होगी परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल एनटीए ने उपलब्ध कर दिया है।

हेल्पडेस्क का हुआ गठन

उम्मीदवारों की सुविधा का ख्याल रखते हुए एनटीए ने हेल्पडेस्क का गठन भी किया है। सिटी स्लिप डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर उम्मीदवार 011-40759000 या 011- 6922770 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची दिखेगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews