CTET 2026: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की आंसर की कभी भी हो सकती है जारी, CBSE की वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

अगर आप भी उन अभ्यर्थियों में से एक है जिन्होंने सीबीएसई का सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट दिया था। तो इसके आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है।
CTET 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की आंसर की जारी की जा सकती है। जिन शिक्षकों ने एलिजिबिलिटी टेस्ट दिया था वह आंसर की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर यह प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।

जो अभ्यर्थी इस टेस्ट में शामिल हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से अपनी लॉगिन डिटेल डालकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर वह किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो हर प्रश्न पर 1000 रुपए जमा कर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। दर्जा आपत्तियों का निराकरण करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होगा।

कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक दिखाई देगी।
  • यहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन करें।
  • अब आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लॉग इन के माध्यम से आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज किया जा सकता है।

कब आएगा रिजल्ट

CBSE की ओर से रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य केटेगरी का कट ऑफ 60 फीसदी, वहीं ओबीसी एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित किया गया है। आंसर की और रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews