सरकारी नौकरी: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती, सैलरी 47 हजार तक, 12 अप्रैल से तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

जूनियर मैनेजर एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग के लिए एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए।डिप्लोमा टेक्नीशियन के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, असिस्टेंट लीगल के लिए बीएसएल, एलएलबी, ग्रेजुएशन एलएलबी के साथ होना चाहिए।
jobs

रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एवीएनएल ने स्टोर कीपर, असिस्टेंट, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।यह वैकेंसी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जा रही हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म ऑफलाइन भरने होंगे।

AVNL Recruitment 2025

कुल पद: 10

पदों का विवरण:

  • जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग: 01
  • डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर): 01
  • डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन: 02
  • असिस्टेंट लीगल: 01
  • स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट: 2
  • जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल: 01
  • स्टोर कीपर: 02 पद

योग्यता:  जूनियर मैनेजर एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग के लिए एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए। डिप्लोमा टेक्नीशियन के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, असिस्टेंट लीगल के लिए बीएसएल, एलएलबी, ग्रेजुएशन एलएलबी के साथ होना चाहिए। स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा : जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा टेक्नीशियन, असिस्टेंट के पदों पर अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना लास्ट डेट के आधार पर होगी। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी एज लिमिट तय की गई है।आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी : 37,000 – 47,000 रुपए प्रति माह

चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू या रिटन टेस्ट

आवेदन भेजने का पता :

  • आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री
  • ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/03/mpbreaking25659596.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews