जिला न्यायालय भर्ती 2026: 859 पदों पर निकली है वैकेंसी, जानें आयु-सीमा और आवेदन प्रक्रिया

तेलंगाना राज्य के उच्च न्यायालय ने तेलंगाना जिला न्यायालय भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। तेलंगाना के अलग-अलग ज्यूडिशियल डिस्ट्रिक्ट्स में अलग-अलग मिनिस्टीरियल और सबऑर्डिनेट सर्विस पोस्ट के लिए कुल 859 पदों की घोषणा की गई है।
Telangana District Court Recruitment 2026

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वूपर्ण खबर सामने आई है। तेलंगाना राज्य के उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के अलग-अलग ज्यूडिशियल डिस्ट्रिक्ट्स में अलग-अलग मिनिस्टीरियल और सबऑर्डिनेट सर्विस पोस्ट के लिए कुल 859 पदों की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • कार्यालय सहायक
  • फील्ड सहायक
  • कॉपीिस्ट
  • परीक्षक
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड III
  • जूनियर सहायक
  • टाइपिस्ट
  • रिकॉर्ड सहायक
  • प्रोसेस सर्वर

आयु सीमा

आवेदकों की उम्र 18 से 46 साल के बीच होनी चाहिए। तेलंगाना राज्य सरकार के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।

कितना होगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान पद के अनुसार 22,900 रुपये से 69,150 रुपये तक भिन्न होगा।

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा, जहां लागू हो वहां मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोसे) और उसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी और उप-श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पूर्व सैनिक और दिव्यांगजन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर दें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews