DOP Recruitment: भारत सरकार प्रेस प्रिंटिंग विभाग में नौकरी का मौका, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CGPSC Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में DOP भारत सरकार प्रेस प्रिंटिंग विभाग में भर्ती के नोटिफिकेशन (DOP Recruitment) जारी किए हैं।  जिसके मुताबिक प्लेट मेकर, बूकबाइंडर्स, ऑफसेट मशीन माइंड और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। कुल वैकेंसी की संख्या 44 है। भारत के किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 6 मई 2022 को समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़े… Nissan ने भारत में बंद की डैटसन ब्रांड के कारों की प्रोडक्शन, बताई यह वजह

उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफसेट मशीन माइंड के पद पर दसवीं पास, प्लेट मेकर के पद पर दसवीं पास और बुकबाइंडर के पद पर आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 5000 से लेकर 6000 की सैलरी हर महीने दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा के अंकों, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के बाद की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार DOP के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.dop.nic.in/ पर जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके। उसमें अपने सारे डिटेल्स भरकर और सारे जरूरी डॉक्यूमेंट को जोड़कर सही पते पर भेज दें। आवेदन पत्र भेजने का पता है: अधिकारी प्रभारी, भारत सरकार प्रेस, मिंटो रोड, नई दिल्ली 110002

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews