
DSSSB Recruitment 2025 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।बोर्ड ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।यह भर्ती गणित, इंग्लिश, सोशल साइंस, हिन्दी, संस्कृत जैसे विषयों के लिए की जाएगी। आईए जानते है शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी……….
DSSSB Recruitment 2025
कुल पद: 5346
पद का नाम: टीजीटी महिला/पुरुष
विभाग : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
पदों का विवरण
- TGT (गणित) पुरुष 744
- TGT (गणित) महिला 376
- TGT (अंग्रेजी) पुरुष 869
- TGT (अंग्रेजी) महिला 104
- TGT (सामाजिक विज्ञान) पुरुष 310
- TGT (सामाजिक विज्ञान) महिला 92
- TGT (प्राकृतिक विज्ञान) पुरुष 630
- TGT (प्राकृतिक विज्ञान) महिला 502
- TGT (हिंदी) पुरुष 420
- TGT (हिंदी) महिला 134
- TGT (संस्कृत) पुरुष 342
- TGT (संस्कृत) महिला 416
- TGT (उर्दू) पुरुष 45
- TGT (उर्दू) महिला 116
- TGT (पंजाबी) पुरुष 67
- TGT (पंजाबी) महिला 160
- ड्रॉइंग टीचर 527
- विशेष शिक्षा शिक्षक 120
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये । एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड की डिग्री/B.El.E.D/B.Sc.B.Ed/ B.A.B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीटीईटी पास होना भी जरूरी है।
चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ।परीक्षा में विषय से संबंधित सवालों के साथ सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और शिक्षण विधियों पर आधारित प्रश्न । परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में डीएसएसएसबी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
वेतनमान :44,900-1,42,000/- रुपये प्रति माह तक। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

