DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें अप्लाई

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। चलिए जान लेते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और पात्रता क्या रखी गई है।
DSSSB Recruitment 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज इसका अंतिम मौका है। जिन पदों पर भर्ती निकाली गई है उनमे रेडियोग्राफर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर रेडियोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। 28 मार्च आखिरी तिथि है इसीलिए आपको जमा करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया जान लेते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने के लिए अलग-अलग मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होना जरूरी है।

क्या है आयुसीमा

उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 और 21 वर्ष निर्धारित है। वहीं अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितनी है फीस

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी जरूरी है। अनारक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी पड़ेगी।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह दर्ज करें।
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेजों स्कैन कर अपलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • सबसे आखिर में प्रिंट आउट निकाल कर जरूरत रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews