DTC दे रहा है महिलाओं को नौकरी का मौका, ड्राइवर के पद होगी नियुक्ति, अंतिम तिथि नजदीक  

DTC दे रहा है महिलाओं को नौकरी का मौका, ड्राइवर के पद होगी नियुक्ति, अंतिम तिथि नजदीक  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (DTC Recruitment) ने ड्राइवर के पोस्ट पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे। यह नोटिफिकेशन खासकर की महिलाओं के लिए जारी किए गए थे, जिसके मुताबिक 1 साल के लिए महिलाओं को ड्राइवर के पद पर डीटीसी में नियुक्ति होगी। आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 50 वर्ष है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल, 2022 है।

यह भी पढ़े … MP Highcourt Preliminary Exam: उमीदवारों का इंतजार खत्म! घोषित हुई परीक्षा की तारीख

महिला उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें 2 महीने की ड्राइविंग ट्रेनिंग भी दी जाएगी और डीटीसी उन्हें स्किल टेस्ट सर्टिफिकेट भी देगा, ताकि वह सड़क पर बस चला सके। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,000 रुपए की सैलरी दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं के लिए निर्धारित हाइट भी तय की गई है जो है 153 सेंटीमीटर। जो भी महिला उम्मीदवार डीटीसी में काम करने के लिए तैयार हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती है।

आवेदन
  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  https://dtcdriver-rp.com/ पर जाएं।
  2. “अप्लाई ऑनलाइन फॉर पोस्ट ऑफ डीटीसी ड्राइवर ओनली कांट्रेक्चुअल ड्राइवर” इस पर क्लिक करें।
  3. फिर अप्लाई फॉर कांट्रेक्चुअल ड्राइवर पोस्ट पर क्लिक करें।
  4. एक नया पेज आपके सामने खुलेगा।
  5. उसपर रजिस्ट्रेशन करें और अपने सारे डिटेल्स को अच्छे से भरें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews