ECGC Recruitment: जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन, फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन  

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम भर्ती (ECGC Recruitment)  के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।  सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा  मौका साबित हो सकता है।  बता दे की कुल 75 वैकेंसी है और आवेदन शुरू हो चुके हैं।  आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल, 2022 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के  बाद 29 मई, 2022 को परीक्षा ली जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाईट  https://www.ecgc.in/portal/career-with-ecgc/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…  SSC MTS Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पात्रता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी भारतीय मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम (minimum) 21 वर्ष है और अधिकतम (maximum) 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  इंदौर समेत भारत के कई शहरों को इस परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा।  आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी /एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों  को ₹118 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।  महिला और पीएच केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेकर  ₹53600 से लेकर ₹120090 तक की सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट करें:https://www.ecgc.in/portal/career-with-ecgc/ 

ECGC Recruitment: जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन, फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews