कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली है 200 पदों पर भर्ती, सैलरी 70 हजार पार, 17 फरवरी से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

ESIC फरीदाबाद ने मेडिकल विभागों में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट, सुपर स्पेशलिस्ट, टीचिंग फैकल्टी और विजिटिंग फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
jobs

ESIC Recruitment 2025: कर्मचारी भविष्य निधि (ESIC) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ईएसआईसी ने मेडिकल विभागों में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और टीचिंग फैकल्टी समेत कुल 200 पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो गई, जो 17 फरवरी 2025 तक चलेगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्‍लाई कर सकते हैं।चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का इंटरव्यू के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा।इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, मेडिकल क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ESIC Recruitment 2025

कुल पद : 200 पद

पदों का विवरण

  • स्पेशलिस्ट के 04 पद
  • पैनलमेंट / अंशकालिक / पूर्णकालिक सुपर स्पेशलिस्ट के 14 पद।
  • टीचिंग फैकल्टी (प्रोफेसर) 09 पद
  • टीचिंग फैकल्टी (एसोसिएट प्रोफेसर) 21 पद।
  • टीचिंग फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर) 31 पद।
  • सीनियर रेजिडेंट के 121 पद

आयु सीमा: उम्‍मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए।

योग्‍यता: आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में पीजी डिग्री या डिप्लोमा, 3 साल का अनुभव या 5 साल का पोस्ट डिप्लोमा एक्सपीरिएंस होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया:  सेलेक्‍शन इंटरव्‍यू के आधार पर होंगे।

वेतनमान: फाइनल रूप से सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 67,700- 1,37837 रुपए प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी।  उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एनएच-3 एनआईटी, फरीदाबाद जाना होगा।

जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और कैटेगरी प्रमाण पत्र इंटरव्यू ।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल्स जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि भरने होंगे।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, एज और कैटेगरी सर्टिफिकेट भी संलग्न करने होंगे।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करना जरूरी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews