कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, सैलरी 2 लाख तक, जानें आयु-पात्रता

कर्मचारी राज्य बीमा निगम 59 प्रोफेशनल्स को नियुक्त करेगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2024 है।
job

ESIC Recruitment 2024 : कर्मचारी भविष्य निधि (ESIC) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ईएसआईसी ने सीनियर रेजिडेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर तक निगम की ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ लें।

ESIC Recruitment 2023 

कुल पद: 59

पदों का विवरण

  • सुपर स्पेशलिस्ट (फुल/पार्ट टाइम): 4 पद
  • स्पेशलिस्ट: 5 पद
  • डेंटल सर्जन: 1 पद
  • सीनियर रेजिडेंट (3 साल): 35 पद
  • सीनियर रेजिडेंट (1 साल, जीडीएमओ के विरुद्ध): 14 पद

योग्यता:

  • जूनियर फुल टाइम स्पेशलिस्ट : पीजी डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव या पीजी डिप्लोमा के साथ 5 साल का अनुभव।
  • सीनियर फुल टाइम स्पेशलिस्ट :पीजी डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव या पीजी डिप्लोमा के साथ 7 साल का अनुभव

आयु सीमा: अलग अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • सुपर स्पेशलिस्ट (पूर्णकालिक/अंशकालिक), स्पेशलिस्ट: 69 वर्ष
  • डेंटल सर्जन, सीनियर रेजिडेंट (3 वर्ष) , सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष, जीडीएमओ के विरुद्ध): 45 वर्ष

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए वेतनमान अलग अलग निर्धारित है।

  • सुपर स्पेशलिस्ट (फुल टाइम): 2,00,000 रुपये मंथली सैलरी
  • सुपर स्पेशलिस्ट (पार्ट टाइम): 1,00,000 रुपये मंथली सैलरी
  • अंशकालिक विशेषज्ञ: 60,000 – 1,00,000 रुपये मंथली सैलरी
  • डेंटल सर्जन: 60,000 रुपये मंथली सैलरी
  • सीनियर रेजिडेंट (3 साल): 67,700 रुपये मंथली सैलरी

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।इंटरव्यू के लिए आने-जाने का कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट,12वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट/ डिग्री मार्कशीट, उम्मीदवारों का फोटो और सिग्नेचर,जाति प्रमाण पत्र,मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आधार कार्ड

इंटरव्यू का विवरण

  • तिथि: 27 नवंबर, 2024
  • समय: सुबह 09:30 से 10:00 बजे तक
  • स्थान: दूसरी मंजिल, एमएस ऑफिस, ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, लुधियाना
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews