
FCI Recruitment 2024: भारतीय खाद्य निगम में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का बेहतरीन अवसर है। एफसीआई ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fcivlts.in पर जाकर 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
FCI Recruitment 2024
कुल पद :06
पदों का विवरण:
- नोएडा, उत्तर प्रदेश- 01 पद
- चंडीगढ़ (आरओ पंजाब और आरओ हरियाणा)- 01 पद
- आरओ उत्तर प्रदेश, लखनऊ- 01 पद
- आरओ ओडिशा, भुवनेश्वर- 01 पद
- आरओ तेलंगाना, हैदराबाद- 01 पद
- जेडओ (डब्ल्यू), मुंबई- 01 पद
आयु सीमा: जो कोई भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 68 वर्ष होनी चाहिए.
योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
चयन प्रक्रिया: इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सूचना केवल चयनित उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।
सैलरी: किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 80,000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन: आवेदन पत्र का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को 15 दिसंबर तक निर्धारित पते पर भेजना होगा। पता है- “डिप्टी जनरल मैनेजर (Estt-I), फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 16-20, बारहखंबा लेन, नई दिल्ली- 110001।” इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

