FSSAI Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई, सैलरी 1 लाख पार, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रशासनिक अधिकारी समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 को खत्म होगी।इस भर्ती अभियान के तहत कुल 33 पद भरे जाएंगे।
government job 2026

FSSAI Recruitment 2025: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण () ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तय आवेदन कर सकते है।

FSSAI इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, सीनियर प्राइवेट सचिव, असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरेगा।ध्यान रहे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ फॉर्म की हार्ड कॉपी भी संबंधित पते पर भेजनी होगी।

FSSAI Recruitment 2025

कुल पद: 33

पदों का विवरण:

  • डायरेक्टर – 2 पद
  • ज्वाइंट डायरेक्टर – 3 पद
  • सीनियर मैनेजर – 2 पद
  • मैनेजर – 4 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर – 1 पद
  • प्रशासनिक अधिकारी – 10 पद
  • सीनियर प्राइवेट सचिव – 4 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर – 1 पद
  • असिस्टेंट – 6 पद

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • डायरेक्टर पद के लिए : केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में समान या समकक्ष पद पर कार्यरत हों और उनके पास पे लेवल-12 में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो।प्रशासन, वित्त, मानव संसाधन, या सतर्कता विभाग में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट पद के लिए :उम्मीदवार के पास संबंधित विभाग में 10 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए या समान पद पर 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

सैलरी: चयनित कैंडिडेट्स को 1,23,100 से लेकर 2,15,900 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत  उम्मीदवार fssai.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन ऑनलाइन कर सकते है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, निर्धारित फॉर्मेट में नियोक्ता/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा प्रमाण पत्र और अन्य सहायक प्रमाण पत्र/दस्तावेजों के साथ 15 मई 2025 तक एफएसएसएआई मुख्यालय को भेजना अनिवार्य है।

पता: सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, 312, तृतीय तल, एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली – 110002

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews